पाकिस्तान में 30 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल : पाकिस्तानी अवाम की परेशानी बढ़ी
त्वरित खबरे

27 मई 2022 

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लोगों की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। पेट्रोल-डीजल के लिए पहले से ही यहां मारामारी चल रही थी। इस बीच अब पाकिस्तान की नई नवेली शरबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। बीती रात वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने पेट्रोल डीजल की कीमत में वृद्धि का ऐलान करते हुए कहा कि सरकार के पास फ्यूल के रेट बढ़ाने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं था। हम अब भी प्रति लीटर 56 रुपए की सब्सिडी दे रहे हैं।

Image

पेट्रोल-डीजल की कीमत में 30 रुपए का इजाफा किया गया है। इसके साथ ही पाकिस्तान में अब पेट्रोल की कीमत 179.86 रुपए (पाकिस्तानी) और डीजल की कीमत 174.15 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वित्त मंत्री की घोषणा के साथ ही बीती रात से नई कीमत लागू हो गई। पेट्रोल-डीजल की कीमत में हुई इस भारी बढ़ोतरी को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार पर करारा हमला बोला है।

इमरान खान ने ट्वीट किया कि देश पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 30 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ विदेशी आकाओं के सामने आयतित सरकार की अधीनता के लिए कीमत चुकाना शुरू कर रहा है। इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि है। शहबाज शरीफ सरकार पर हमला करते हुए इमरान खान ने लिखा कि असंवेदनशील सरकार" ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी द्वारा रूस के साथ 30 फीसदी सस्ते तेल के लिए किए गए सौदे को आगे नहीं बढ़ाया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations