OBC महासभा का प्रदेश बंद: बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, दुकान बंद करवाने पर कई जगहों पर बनी विवाद की स्थिति
त्वरित खबरे

21 मई 2022

ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है।वहीं ओबीसी महासभा ने रिजर्वेशन को लेकर आज प्रदेश बंद का आह्वान किया। इसका असर मिला जुलाकर दिखा। प्रदेश में कई जगहों पर ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और जबरन दुकानें बंद करवाई।

Image

ग्वालियर में भी बड़ी संख्या में ओबीसी महासभा के कार्यकर्ता सड़कों पर निकले और बंद कराया। इस दौरान मुरार क्षेत्र के सिंहपुर रोड इलाके में ओबीसी महासभा कार्यकर्ताओं और दुकानदारों के बीच गहमागहमी का माहौल भी देखने को मिला। महासभा के कार्यकर्ता दुकान बंद कराने की जिद पर अड़े हुए थे, वहीं दुकानदार दुकान को बंद करने के लिए कुछ समय की मांग कर रहे थे। इस बीच माहौल अचानक से बिगड़ने लगा, विवाद की स्थित बन गई। हालांकि पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। तत्काल महासभा के कार्यकर्ताओं को आगे की ओर बढ़ने के लिए कहा, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।

Image

बता दें कि महासभा द्वारा प्रदेश बंद को लेकर कल चेतावनी जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि जो लोग बंद का समर्थन नहीं करेंगे, उन्हें सबक सिखाया जाएगा। वहीं आज के बंद को लेकर ओबीसी महासभा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी उनके साथ छलावा कर रही है। वह दिखावे के लिए ओबीसी को आरक्षण देने की बात कर रही है, जबकि जितनी उनकी आबादी है उस हिसाब से उन्हें आरक्षण नहीं दिया जा रहा। जिसका विरोध आज वो कर रहे हैं। भविष्य में भी ओबीसी महासभा अपने हक के लिए ऐसे प्रदर्शन जारी रखेगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations