चाय बेचने वाले अब्दुल ने 9 साल की बच्ची से की छेड़खानी, प्राइवेट पार्ट्स छुआ; भड़के लोगों ने कर दी कुटाई, अस्पताल में मौत
त्वरित ख़बरें :- अमित यादव रिपोर्टिंग

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स पर चौथी कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने, उसे चूमने और उसके प्राइवेट पार्ट्स को छूने का आरोप लगा। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद छात्रा के घरवालों और इलाके के लोगों ने आरोपी हाजीज अब्दुल निलोफर की जमकर पिटाई कर दी। भीड़ द्वारा किए गए इस हमले में घायल आरोपी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला हैदराबाद के कुलसुमपुरा पुलिस स्टेशन इलाके का है। यहां आरोपी हाजीज अब्दुल और पीड़िता छात्रा का परिवार इंदिराम्मा डबल-बेडरूम कॉलोनी इलाके में एक ही ब्लॉक में रहते हैं। आरोप है कि, हाजिज ने नौ साल की बच्ची के साथ बदसलूकी करने के बाद तनाव बढ़ गया। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद बच्ची के माता-पिता और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। वीडियो में आरोपी छात्रा के साथ आपत्तिजनक हरकतें करते हुए दिखाई दिया था। आरोपी हाजीज अब्दुल निलोफर अस्पताल के पास चाय बेचकर अपना गुजारा करता था। वहीं, पीड़िता चौथी कक्षा की छात्रा है और उसके माता-पिता प्राइवेट सेक्टर में काम करके परिवार का खर्च चलाते हैं।

आरोपी की अस्पताल में मौत

शुरुआत में बच्ची ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी जिसके बाद घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरों की जांच की गई। जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। CCTV फुटेज में आरोपी लड़की के साथ बदतमीजी करते हुए, उसे चूमते और उसके प्राइवेट पार्ट्स को छूते हुए नजर आया। इस फुटेज के सामने आने के बाद और इसे देखकर लड़की के माता-पिता और स्थानीय लोग बहुत परेशान हो गए। घटना से नाराज होकर लड़की के परिवार वालों और स्थानीय लोगों ने आरोपी पर हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल हुए हाफिज अब्दुल को उस्मानिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई |




YOUR REACTION?

Facebook Conversations