नवोदय विद्यालय के 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्रों को कलेक्टर ने किया सम्मानित
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

*बेमेतरा 15  मई 2024:- सीबीएससी बोर्ड के 10वीं एवं 12वीं के परिणाम सोमवार को घोषित हो गये है | कलेक्टर रणबीर शर्मा आज मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय के जिला में सीबीएसई कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की परीक्षा में जिले में प्रथम से लेकर पांचवा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से मुलाकात की एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर शुभकामनाएं ज्ञापित किया है | उन्होंने सभी मेधावी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता, परिजनों तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं को बच्चों की सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हुए विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने सभी विद्यार्थियों से मिलकर उनके भविष्य की पढ़ाई के बारे में पूछा और अधिक मेहनत कर सफलता हासिल करने को कहा | उन्होंने विद्यार्थियों को एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने को कहा |   

Image                  

            बता दें की जवाहर नवोदय विद्यालय की 12 वीं कक्षा में विद्यालय में युगलकिशोर देवांगन ने 95 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम , योगेश कुमार सिन्हा 91 प्रतिशत द्वितीय , चेतन पटेल 89.80 प्रतिशत तृतीय, राजेश कुमार चेलक 88.60 प्रतिशत चतुर्थ एवं सूरज साहू 88 प्रतिशत प्राप्त कर पांचवा स्थान प्राप्त किया हैं | इसी क्रम में कक्षा 10 वीं में युवराज वर्मा द्वय ओम आयुष साहू ने 92.40 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया , कुनाल देवांगन द्वय हुमेश साहू ने 90.40 प्रतिशत के साथ तृतीय एवं सुमित साहू ने 88.80 प्रतिशत के साथ पांचवा स्थान हासिल किया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations