राजनांदगांव। भारत माता के जयघोष के नारों के साथ कांग्रेसजनों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी में 21 दिसंबर बुधवार को दक्षिण ब्लॉक के वार्ड 44 व 45 में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई जो पूरे वार्ड का भ्रमण करते हुए एवं मंदिर में श्रीफल चढ़ाते प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना को लेकर सम्पन्न हुई।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अरूण सिसोदिया के मार्गदर्शन व राजनांदगांव विधानसभा प्रभारी व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में राजनांदगांव विधानसभा के अंतर्गत दक्षिण ब्लॉक के वार्ड 44 के खान नर्सिंग होम के पास से निकली। यात्रा की शुरुआत में सतनाम समाज के जैतखाम में श्रीफल भेंटकर पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात यात्रा हनुमान मंदिर, जय बुढ़ादेव, दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके बाद यात्रा आगे बढ़ी जिसका मां बम्लेश्वरी महिला स्व सहायता व राधाकृष्ण रामायण समिति की महिलाओं द्वारा यात्रा का फुलमालाओं से अभिनंदन किया गया। इस दौरान यात्रा के नेतृत्वकर्ता श्री छाबड़ा ने महिला समूह की कोमल साहू, सरोज निषाद, नीता यादव, खेमबाई, चंदन बाई, शैलेन्द्री साहू का श्रीफल से सम्मान किया। तत्पश्चात राधाकृष्ण मंदिर में मत्था टेका और बच्चों को देश की आजादी का महत्व बताया और इनाम स्वरूप चॉकलेट का वितरण किया।
इस दौरान वार्ड की महिलाएं फुलेश्वरी बाई, चंदाबाई साहू, सुनीता पटेल, हेमलता निषाद, लोकिन यादव, चैन बाई ने नाली-बिजली, पाइप लाइन जोड़ने व अन्य परेशानियों को बताया जिस पर श्री छाबड़ा ने निराकरण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद यात्रा दल अटल आवास कालोनी पहुंची, जहां पर महिलाओं ने भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत किया। इसके बाद यात्रा भोले मंदिर में नारियल भेंटकर आगे बढ़ी, जो वार्ड का भ्रमण करते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष रौशनी सिन्हा के निवास पहंुचने पर भारत जोड़ो यात्रा का पटाखे व फुलमालाओं से स्वागत किया। यात्रा के सफल समापन पर उपस्थित कांग्रेसजनों व महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष रौशनी सिन्हा ने केन्द्र सरकार को जमकर लताड़ लगाई और कहा कि बढ़ी महंगाई के कारण हम गृहणीयों को घर चलाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने बंद करो अत्याचार राहत दो मोदी सरकार के नारों के साथ उपस्थित कांग्रेसजनों का उत्साहवर्धन किया।
राजनांदगांव विधानसभा प्रभारी व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने नुक्कड़ सभा के माध्यम से कांग्रेसजनों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ों यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत की एकता और अखंडता है, उसका अनुसरण करते हुए राजनांदगांव शहर में प्रतिदिन अलग-अलग वार्डों में पहंुचकर भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को साझा कर रहे हैं।
यात्रा में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, सविता ठाकुर, मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, नासिर जिंदरान, नरेश शर्मा, हनी ग्रेवाल, पार्षद चंद्रकला देवांगन, महेश साहू, मनीष साहू, जसबीर सिंह भाटिया, भोजराज भेलावे, अरशद खान, राजीव पंचभावे, भारत भूषण शर्मा, मुस्तफा जोया, सतीश सोनपिपरे, ललित मरकाम, बबलू कसार, डा. राकेश कुमार, अतुल भारद्वाज, नारायण सोनी, मजहर, विशु अजमानी, शुभम कसार, विलियम बंसोड, मधुबाला श्रीवास्तव, रीना पटेल, गंगाबाई साहू, सुनीता सिन्हा, संगीता साहू, उमिका रामटेके, हर्ष खोब्रागढ़े, लक्की रामटेके, बंटी रामटेके, सुकृत गुप्ता, संदीप जायसवाल, अर्जुन कुर्रे, विजय अग्निहोत्री, अशोक सेन, राधेश्याम साहू, रूपेश मानिकपुरी, कमलकांत डोंगरे, विष्णु सिन्हा, मोहन चुनुरकर, शैलेष मानिकपुरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
--------------

Facebook Conversations