निशुल्क तैराकी प्रशिक्षण :
त्वरित खबरे :

22 मई 2023

राजनांदगांव। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद राजनादगांव ( मानपुर मोहला ,छुईखदान खैरागढ़ ) द्वारा प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी निशुल्क तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम राजनांदगांव के रानीसगर स्थित बोटिंग प्वाइंट में निशुल्क तैराकी प्रशिक्षण शुरू हो गया है जिसमें 6 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग के लोग भाग ले रहे हैं। जिसमें तैराकी के बुनियादी जानकारी के साथ साथ लाइफ जैकेट, ट्यूब के साथ प्रशिक्षण दिया जा रहा है। परिषद के वरिष्ठ सैनिक संरक्षक  जीएस भाटिया जी के नेतृत्व में संचालन हो रहा है।जिसमें प्रमुख रूप से  भाटिया जी ,जिला अध्यक्ष  बसंत रावटे , सचिव  गुमान साहू ,उमेश गंगबेर जैसे अनुभवी सैनिक  का योगदान    दे रहे हैं !

YOUR REACTION?

Facebook Conversations