नौकरी के नाम पर 6 लाख! भाजपा से निष्कासित कृष्णा अवस्थी पर फिर FIR, VIDEO आया सामने
त्वरित खबरें :अरुण रिपोर्टिंग

राजनांदगांव। भाजपा से निष्कासित कृष्णा अवस्थी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर कथित तौर पर 6 लाख रुपये लेने के मामले में एक और FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि वार्डबॉय की नौकरी दिलाने का भरोसा देकर पीड़ित से रकम ली गई, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई गई।

बताया जा रहा है कि मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नौकरी दिलाने के नाम पर पैसों के लेन-देन को लेकर चर्चा दिखाई दे रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कृष्णा अवस्थी को इससे पहले भाजपा से निष्कासित किया जा चुका है। अब नौकरी के नाम पर कथित रकम लेने का नया मामला सामने आने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। पुलिस FIR में लगाए गए आरोपों और वीडियो की सत्यता समेत पूरे मामले की जांच कर रही है।


YOUR REACTION?

Facebook Conversations