मूसलाधार बारिश में करवारी लोबल सिंचाई जलाशय की नहर फूटी, खेतों में घुसा पानी मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति का आरोप, किसानों ने की स्थायी समाधान की मांग....
त्वरित खबरें राहुल ओझा ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग

मूसलाधार बारिश में करवारी लोबल सिंचाई जलाशय की नहर फूटी, खेतों में घुसा पानी...

मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति का आरोप, किसानों ने की स्थायी समाधान की मांग*

डोंगरगढ़ | 

डोंगरगढ़ क्षेत्र में रविवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद करवारी लोबल सिंचाई जलाशय की नहर टूट गई। नहर टूटने से तेज बहाव के साथ पानी आसपास के खेतों में फैल गया, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि समय पर गुणवत्तापूर्ण मरम्मत नहीं होने के कारण पहली ही बारिश में नहर जवाब दे गई।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग द्वारा हर वर्ष नहर की मरम्मत के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जाती है। परिणामस्वरूप पहली तेज बारिश में ही नहर टूट गई और खेतों में जलभराव की स्थिति बन गई। इससे खरीफ फसलों को नुकसान होने की आशंका के साथ-साथ आगामी दिनों में सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।

किसानों ने प्रशासन एवं सिंचाई विभाग से तत्काल नहर की मरम्मत, क्षति का सर्वे कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने तथा भविष्य में मजबूत एवं स्थायी निर्माण कार्य कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आगामी बारिश में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations