मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की गाइडलाइन पर मुहर
त्वरित ख़बरें

भोपाल 13 जून 2022

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई एक बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की गाइडलाइन पर मुहर लगा दी गई, जिसमें निकाय चुनाव में किसी विधायक, सांसद को टिकट न देने की बात कही गई थी। तय हो गया कि अब भोपाल और इंदौर में विधायकों कृष्णा गौर एवं रमेश मैंदोला को टिकट नहीं मिलेगा। खबर है कि भोपाल से मालती राय और इंदौर से डा. निशांत खरे एवं मनोज द्विवेदी के नामों पर विचार हुआ है। द्विवेदी संघ से जुड़े बताए जा रहे हैं।

दिल्ली जाने से पहले भाजपा कार्यायल पहुंचे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली रवाना होने से पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा सहित कुछ अन्य नेता भी कार्यालय में मौजूद रहे। बंद कमरे में महापौर पद के उम्मीदवार चयन को लेकर चर्चा हुई। बैठक पर हुए निर्णय पर केंद्रीय नेतृत्व की मुहर लगवाई जाएगी। इसके बाद आज शाम या कल भाजपा के महापौर प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations