11फरवरी 2023
राजनांदगांव । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिले के डोंगरगांव विकासखंड मुख्यालय में आयोजित तीन दिवसीय लोक मड़ई एवं कृषि मेले का शुभारंभ 11 फरवरी को दोपहर 2 बजे करेंगे। इस वर्ष डोंगरगांव तीन दिवसीय लोक मड़ई एवं कृषि मेले का आयोजन 11 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित किया गया है। इस अवसर पर आबकारी व उद्योग विभाग मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी, खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा, राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम धनेश पाटिला, जनप्रतिनिधि पदम कोठारी, चेतन दास साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव टिकेश साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत हिरा निषाद शुभारंभ समारोह के अतिथि होंगे।
लोक मड़ई के दूसरे दिन 12 फरवरी को समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय कार्य, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जल संसाधन एवं आयकट विभाग मंत्री रविन्द्र चौबे उपस्थित रहेंगे। अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल, खुज्जी विधायक छन्नी साहू, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक नवाज खान, चेतन दास साहू, भावेश सिंह, हीरा निषाद समारोह में शामिल होंगे। लोक मड़ई का समापन 13 फरवरी को होगा। समापन समारोह दोपहर 2 बजे शुरू होगा। वन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मोहम्मद अकबर लोक मड़ई एवं कृषि मेले के समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। सांसद संतोष पाण्डेय, अध्यक्ष राज्य युवा आयोग जितेन्द्र मुदलियार, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती गीता साहू, अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास विवेक वासनिक, अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव टिकेश साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगढ़ भावेश सिंह अध्यक्ष नगर पंचायत हीरा निषाद, उपाध्यक्ष नगर पंचायत ललित लोढ़ा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव सुयश नाहटा समारोह के अतिथि होंगे।
11 फरवरी के कार्यक्रम विवरण -
पंडवानी जुगलबंदी - शांति बाई चेलक, मीना साहू, दुजन बाई साहू, पंडित विवेक शर्मा, कंचन जोशी, हेमलाल कौशल, नवीन देशमुख, नरेश यादव - प्रहसन, कांतिकार्तिक यादव, शैलेश साहू, कन्हैया -प्रहसन, नितीन दुबे, हेमलाल कौशल गु्रप - बिहाव विधा, चंपा निषाद, संजय महानंद, पम्मी - प्रहसन।
12 फरवरी के कार्यक्रम विवरण -
हेमलाल कौशल ग्रुप - नाचा विधा, गीतांजलि साहू, भिनेश - हेमलता देवांगन, पप्पु चंद्राकर, घेवर यादव- प्रहसन, गोरेलाल बर्मन, लक्ष्मीनारायण पांडे, चिमन कन्हैया शैलेष - प्रहसन, दुकालू यादव, शिवानी जंघेल, पप्पु चंद्राकर घेवर यादव -प्रहसन।
13 फरवरी के कार्यक्रम विवरण -
पुर्णिमा चक्रधारी, अल्का चंद्राकर, सुनील सोनी, शैलेष साव, चिमन साहू- प्रहसन, दिलीप षडंगी, संजय सुरीला, गौरा गौरी विधा, अनुपमा मिश्रा, हेमलाल कौशल गु्रप - प्रहसन, राउत नाचा ग्रुप लोक मड़ई।
विशेष आकर्षण 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो -
डोंगरगांव विकासखंड में आयोजित लोक मंड़ई मेला में जिले में पहली बार 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रोजेक्शन मैपिंग लाईट एवं साऊण्ड शो के माध्यम से छत्तीसगढ़ के जनजाति समाज और संस्कृति की जानकारी और आदिवासी समाज से जुड़े वीर योद्धाओं की गौरव गाथा का अनूठा डिजिटल शो प्रतिदिन 7 से 8 बजे तक किया जाएगा।

Facebook Conversations