मोदी सरकार की योजनाएं गांव, गरीब एवं किसान पर केंद्रित -गीता घासी साहू  , साथ ही साथ दीवार लेखन के माध्यम से कर रही योजनाओं का प्रचार
त्वरित ख़बरें

राजनांदगांव - जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष गीता घासी साहू के द्वारा गांव गांव में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की योजनाओं का दीवार लेखन के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

इस संबंध में गीता घासी साहू ने बताया कि नरेंद्र मोदी जी जब से देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से लगातार ऐसी अनगिनत योजनाएं लांच की गई है जिसका सीधा लाभ देशवासियों को मिल रहा है। केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं से समाज में मौजूद सबसे कमजोर वर्ग के लोगों के जीवन में जबरदस्त बदलाव आएं हैं।

श्रीमती साहू ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की योजनाएं गांव, गरीब व किसान पर केंद्रित है तथा इन योजनाओं ने ग्रामीण भारत की तस्वीर और गरीबों एवं किसानों की तकदीर बदलने का कार्य किया है।

गीता घासी साहू ने योजनाओं के विषय में बताया कि मोदी सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों के पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई है, इस योजना से किसानों को प्रतिवर्ष तीन किश्तों में छ: हजार रुपए का लाभ मिल रहा है।

जिपं अध्यक्ष के अनुसार मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला गैस योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं ऐसी अनेकों योजनाएं सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास की भावना के  भावना के अनुरूप है |

 गीता घासी साहू  - राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक राजनांदगांव डॉ रमन सिंह जी ने गांव, गरीब, किसान ,मजदूर, महिलाएं, युवा, बुजुर्ग सभी वर्गों के लिए अनेक योजनाएं चलाकर उनकी उन्नति एवं विकास के लिए कार्य कर रही है। श्रीमती गीता घासी साहू ने आगे कहा कि मैं केंद्र में बैठी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी को तहेदिल से हार्दिक आभार प्रकट करती हूं।

श्रीमती राधिका कोर्राम -  प्रधानमंत्री आवास योजना पक्का घर बनाने का सपना सच हुआ

श्रीमती राधिका कोर्राम पति स्व. रूपचंद कोर्राम ग्राम सड़क चिरचारी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना लाकर मुझ जैसी गरीब परिवार के लिए वरदान जैसा है हम लोग कच्चे मकान पर रहते थे जहां से पानी टपकता था और घर जर्जर हो चुका था। हम लोग कभी भी नहीं सोच पाए थे कि हमारा घर भी पक्का होगा लेकिन माननीय नरेंद्र मोदी जी की योजना प्रधानमंत्री आवास योजना से मैंने अपना घर पक्का मकान का निर्माण किया है मैं माननीय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को ऐसी योजना के लिए मैं तहे दिल से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट करती हूं।


Image

श्रीमती प्रेम बाई साहू
 उज्जवला गैस योजना से गैस पाकर प्रेम बाई साहू ने खुशी जाहिर किया

श्रीमती प्रेम बाई साहू पति जीवन लाल साहू ग्राम कुमरदा ने उज्जवला गैस योजना का लाभ  मिला है श्रीमती प्रेम बाई साहू ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उज्जवला गैस योजना लाकर हम गरीब महिलाओं के लिए वरदान है, क्योंकि जब भी खेत में काम करके आते थे तो लकड़ी छेना से भोजन पकाना पड़ता था, हम लोग कभी भी गैस से भोजन पकाने के बारे में नहीं सोचे थे लेकिन प्रधानमंत्री जी ने इस तरह के योजना लाकर हम गरीब महिलाओं को भी लाभान्वित किया इसके लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत-बहुत हार्दिक आभार प्रकट करती हैं ।

Image

दलाल राणा
घर-घर शौचालय निर्माण से गांव में बनी स्वच्छता

नंदलाल राणा ग्राम उमरवाही निवासी ने कहा की स्वच्छ भारत मिशन से घर घर शौचालय का निर्माण किया गया ।इस योजना से लोगों के घर घर शौचालय का निर्माण हो गया है जिसके कारण से गांव में स्वच्छता बनी रहती है। श्री राणा ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Image

डॉ.असीम राय
 जल जीवन मिशन लोगो की जरूरत

डॉ.असीम राय ग्राम गैंदाटोला निवासी ने जल जीवन मिशन योजना के बारे में बताया कि यह योजना माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लोगों के घर-घर तक नल से जल पहुंचाने का जिम्मा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है जिसे अमलीजामा पहनाया जा रहा है। जल जीवन मिशन आज की जरूरत है इस तरह की योजना लाने के लिए मैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी को आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

Image

खोमन लाल यादव
 देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नि:शुल्क कोविड टीका करण कराया

खोमन लाल यादव ग्राम छछानपाहरी निवासी में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कोविड 19 कोरोना महामारी के समय नि:शुल्क जो टीकाकरण करवा कर देश के लोगों को जान बचाई है उसके लिए पूरा देश व विदेश भी उन्हें सलाम करता है मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का तहेदिल से हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations