राजनांदगांव। मोदी सरकार ने नए साल से पहले देश के गरीब परिवार के 80 करोड़ लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला गरीबों को मिलेगा मुफ्त राशन : प्रतिक्षा भंडारीहै इस फैसले का स्वागत करते हुए भाजपा नेत्री एवं राजनांदगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी ने कहा कि अब नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत देश की अस्सी करोड़ गरीब परिवार के लोगों को मुफ्त अनाज मिलेगा, लोगों को दिसंबर 2023 तक अनाज लेने के लिए एक रुपए का भी भुगतान नहीं करना पड़ेगा। इस ऐतिहासिक फैसले के लिए उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री मोदी सरकार का आभार जताया। श्रीमती प्रतिक्षा भंडारी ने आगे कहा कि केंद्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के तहत भी लाभार्थी को चावल के लिए प्रति किलो 2 रुपए देना पड़ता था लेकिन अब गरीबों को खाद्यान्न पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के तहत 5 किलो अनाज जिन लोगों को मिल रहा था और अंत्योदय योजना के तहत जो लोग 35 किलो अनाज के हकदार थे अब इसमें समाहित होंगे। मोदी सरकार गरीबों के हित में सोचते हुए यह ऐतिहासिक फैसला लिया है इस फैसले से केंद्र सरकार के ऊपर 3 लाख करोड़ का अतिरिक्त खर्च आएगा इसे केंद्र सरकार वाहन करेगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले के बाद अब किसी भी उपभोक्ता से राशन प्रणाली के अनाज का कोई मूल्य नहीं लिया जाएगा यह फैसला गरीबों के लिए बड़ी राहत मिलेगी। मोदी सरकार शुरू से गरीबों के कल्याण के लिए बहुत सारी योजनाएं चला रही है। हर घर में शौचालय ,जनधन खाता, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा ,उज्जवला गैस वितरण, हर घर में नल हर घर में जल, गरीबों को पक्का मकान आदि जनकल्याणकारी योजनाएं गरीब भाइयों बहनों के लिए संचालित है।
त्वरित खबरे-मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला गरीबों को मिलेगा मुफ्त राशन : प्रतिक्षा भंडारी

Facebook Conversations