*मनुष्य को उसके कर्तव्यों का बोध कराती है रामकथा-- रविन्द्र वैष्णव*
छुरिया से टेमन बोरकर की रिपोर्ट त्वरित खबरें

छुरिया:-- छुरिया विकासखंड के ग्राम पंड़री पथरा में पांच दिवसीय रामचरित मानस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव के जिला महामंत्री रविन्द्र वैष्णव शामिल होकर कथा वाचक श्रीमती अंजू शर्मा से आशीर्वाद प्राप्त किए। श्री वैष्णव ने कहा कि श्री राम कथा विश्व कल्याणदायिनी है,लोक मंगल कारी है,

प्रभु श्रीराम का आचरण एवं व्यवहार अपनाने से जीवन आनंदमय हो जाता है। गोस्वामी तुलसीदासजी महाराज ने श्रीराम कथा के माध्यम से मानव जीवन संबंधों की महत्ता स्थापित की है।यही वजह है कि श्रीरामचरित मानस में गुरु, माता-पिता, पुत्र-पुत्री, भाई, मित्र, पति-पत्नी आदि का कर्तव्य बोध एवं सदाचरण की सीख हमें सर्वत्र मिलती है। रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि कि भक्ति मार्ग में सुख शांति का प्रभा है, जहां आनंद की शीतल छाया मिलती है। तुलसीदास ने रामचरितमानस में श्रद्धा को भवानी और विश्वास को शंकर का प्रतिरूप मानते हुए दोनों की समवेत वंदना की है। कहा कि परमात्मा से जुड़ने के लिए श्रद्धा और विश्वास ही तो साधन बनता है। कथा की सार्थकता तब सिद्ध होती है, जब इसे हम दैनिक जीवन के व्यवहार में शामिल करते हैं। राम कथा सुनने से मन का शुद्धिकरण होता है। इससे संशय दूर होता है और मन में शांति व मुक्ति मिलती है। भगवान राम का प्रिय भक्त बनना है तो हनुमान जी के चरित्र से सीख लेनी होगी। उक्त कथा सोहन साहू उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मंडल छुरिया,कुमारसाय साहू वरिष्ठ कार्यकर्ता समेत धर्मप्रेमी बंधु व राम भक्त उपस्थित थे...

YOUR REACTION?

Facebook Conversations