राजनांदगांव 1 फरवरी। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक आज निगम स्थित महापौर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में महापौर परिषद के बाजार विभाग में नवनियुक्त प्रभारी सदस्य श्रीमती दुलारी बाई साहू का महापौर सहित प्रभारी सदस्यो ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। बैठक में बजट तैयार करने, राष्ट्रीय परिवार सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा पेशन योजना के पात्र आवेदनों की स्वीकृति, वार्डो में विकास कार्यो की अनुशंसा सहित गुडाखू लाईन औषधालय में व्यवसायिक परिसर निर्माण, मांगलिक भवन, कांजी हाउस, सौदर्यीकरण, फ्लाई ओव्हर के नीचे पार्किंग एवं मटका विक्रय की स्वीकृति तथा वार्षिक निविदा की स्वीकृति के साथ साथ अन्य विषयों पर स्वीकृति प्रदान की गयी।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि भुगतान किये जाने की स्वीकृति, लोकसेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेशन के पात्र हितग्राहियों के अनुमोदन के अलावा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिये बजट की प्रक्रिया तथा राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत वार्ड नं. 20 में तालाब सौदर्यीकरण हेतु आहुत निविदा में प्राप्त न्यूनतम दर की स्वीकृति के अलावा डॉ. बी.आर. आम्बेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन निर्माण, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 12 कार्यो हेतु राशि 531.21 लाख एवं सालिड वेस्ट मेनेजमेंट अंतर्गत 3 कार्यो हेतु 121.00 लाख तथा नरवा, गरूवा, घुरूवा बाड़ी के घटक गौठान निर्माण योजनांतर्गत वार्ड नं. 21 में कांजी हाउस निर्माण व सौदर्यीकरण कार्य हेतु 199.87 लाख तथा वार्ड नं. 34 कन्हारपुरी धान खरीदी केन्द्र (धान सोसायटी) में कार्यालय भवन खाद गोदाम व अन्य विकास कार्य हेतु 42.29 लाख रूपय के प्रस्ताव शासन को भेजे जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी।
महापौर श्रीमती देशमुख ने बताया कि ईमाम चौक सर्वेश्वरदास स्कूल के पास निर्मित दुकानों के आरक्षण तथा मोतीपुर खेल मैदान व्यवसायिक परिसर के दुकानों की प्रीमियम व किराया निर्धारण, यातायात नगर के भूखण्ड का प्रीमियम व किराया निर्धारण के अलावा महावीर चौक से जय स्तम्भ चौक तक मटका विक्रय करने वालों को फ्लाई ओव्हर के नीचे स्थान आबंटित करने व फ्लाई ओव्हर के नीचे वाहन पार्किंग करने वालो से शुल्क लिये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी तथा निगम सीमांतर्गत निगम आधिपत्य के विद्युत पोलो में लगे छोटे विज्ञापन बोर्ड में शुल्क निर्धारण के अलावा नजूल भूमि मांग के संबंध में राय भेजा गया। इसके अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिये विभिन्न विभागों में वार्षिक निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रदान की गयी।
बैठक मेें महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर बंजारी, सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, विनय झा, भागचंद साहू, गणेश पवार,राजा तिवारी, राजेश गुप्ता चंपू,,श्रीमती दुलारी बाई साहू, आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह,कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके, सहायक अभियंता संजय ठाकुर व दीपक अग्रवाल, प्र. सहायक अभियंता संदीप तिवारी,समाज कल्याण अधिकारी भूपेन्द्र वाडेकर,प्र. स्वास्थ्य अधिकारी अजय यादव, प्र. कार्यालय अधीक्षक अशोक चौबे सहित निगम के अधिकारी उपस्थित थे।
स्टेशन पारा वार्ड नंबर 11 में बाल वाटिका (गार्डन) का हुआ उद्धघाटन
महापौर के हाथों वार्ड कलेंडर का किया गया विमोचन
राजनाँदगांव 1 फरवरी। आज वार्ड नंबर ११ स्टेशन पारा में बाल वाटिका (गार्डन)का उद्घाटन महापौर श्रीमती हेमा देशमुख जी के मुख्य आतिथ्य व किशन खंडेलवाल,शहर उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली, वरिष्ठजन कांग्रेस जन की उपस्थिति में किया गया साथ ही वार्ड कलेंडर का विमोचन किया वार्ड के उपस्थित नागरिकों ने महापौर व पार्षद श्रीमती नाजमा बेगम आसिफ अली का ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा वार्ड में पहला गार्डन हैं जो बच्चों के मनोरंजन के लिए बनाया गया जिससे वार्ड के छोटे छोटे बच्चों का मनोरंजन वार्ड में ही हो पायेगा। इस दौरान वार्ड नगर निगम के चेयरमैन मधुकर बंजारी सतीश मसीह गणेश पवार पार्षद प्रतिनिधि कमलेश गोलू साहू वार्ड पार्षद नाजमा बेगम के साथ वार्ड के वरिष्ठ मुरली रगड़े ,संतोष चोटिया, प्रीत साहू, शिव लाल यादव, पंचराम निषाद,नासिर खान, भागवत यादव, श्याम लाल यादव, आनंद कुमार रामटेके, प्रवीण गुप्ता, प्रकाश यादव, हनीफ खान, राधे यादव,राजेश यादव, संतोषी नागवंशी, चमेली यादव, ज्योति यादव,बिल्किस खान,अर्चना नामदेवें,भावना ताम्रकार,अर्चना रामटेके,गोपाल सिन्हा ,राजेश सिन्हा,संतोष अग्रवाल, छोटेलाल रामटेके, इंद्राणी यादव,सविता यादव, अजय प्रसाद,उत्तर ब्लॉक से अनवर खान, अमित जंघेल, राहुल खोबरागड़े, तुषार पाटील, आशीष रामटेके,शिवम गड़पायले, श्रेष्ठ मेश्राम, निरंजन पासवान, चंदन साहू,ऋषी रजक,घनश्याम विश्वकर्मा, अभिषेक यादव,करण रगड़े,चंचल देवांगन, मनोज सोनी, जितेंद्र बाजपेयी,अंसार खान,विजय सिन्हा,योगेश निर्मलकर,सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।
साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 2 फरवरी से 22 फरवरी 2022 तक
प्रातः 11 से 3 बजे तक वार्डो में शिविर,
2 फरवरी को वार्ड नं. 1 व 2 में, 3 फरवरी को 20,21 व 22 में तथा 4 फरवरी को वार्ड नं. 7,9 व 11 में शिविर
राजनांदगांव 1 फरवरी। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 2 फरवरी से 22 जनवरी 2022 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 2 फरवरी को बजरंगपुर वार्ड नं. 1 के लिये साहू धर्मशाला बजरंगपुर नवागांव में व महात्मा बुद्ध वार्ड नं. 2 के लिये लोधी भवन में, 3 फरवरी को रविदास वार्ड नं. 20 व मेडिकल कालेज वार्ड नं. 21 के लिये पेण्ड्री स्कूल में एवं रेवाडीह आशा नगर वार्ड नं. 22 के लिये रेवाडीह स्कूल में तथा 4 फरवरी को महात्मा गांधी वार्ड नं. 7 व शंकरपुर वार्ड नं. 9 के लिये मंगल भवन शंकरपुर में व राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नं. 11 के लिये ओव्हर ब्रिज के नीचे आंगनबाडी में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुये मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है। इसी प्रकार शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेग।
बजट निराशावादी, देश में बेरोजगारी एवं मंहगाई रोकने कोई प्रावधान नहीं,
लोगो पर आर्थिक भार डालने वाला बजट-हेमा देशमुख
राजनांदगांव 1 फरवरी। राजनंदगांव नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने देश के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट से किसानों सहित मध्ययम एवं गरीब वर्ग के लोगों को कोई राहत नहीं दिया गया है। 9.27 प्रतिशत विकास दर का आर्थिक सर्वेक्षण आया है, जो देश को पिछड़ा बनाता हैै और ऐसा देश अर्थ व्यवस्था को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महमारी के कारण लाखो लोग बेरोजगार हो गये है उसकी चिंता नहीं की गयी। गरीब जनता को कोई राहत नहीं दिया गया है। महंगाई कम करने जमीनी स्तर पर सुदृढ़ बनाने नजर अंदाज किया गया। आनलाईन योजना के माध्यम से लोगों को ठगा जा रहा है।
महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की बात करने वाली केंद्रीय सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही स्वास्थ्य चिकित्सा की कमजोरियों को दबाने का प्रयास किया गया टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया जबकि वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहे अर्थव्यवस्था को राहत देने का कोई कदम ठोस नहीं उठाए गए गृहणीयों को निराशा हाथ लगी है रईसों को फायदा पहुंचाने वाला बजट है आम नागरिकों को कोई राहत मिलने वाला नहीं है। निराशावादी बजट में पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति जनजाति के लिए कोई विशेष लाभ नहीं दिया गया है।

Facebook Conversations