मां भानेश्वरी धाम सिंघोला पहुंचे छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल सिंह साहू :
त्वरित खबरे :

8 अप्रैल 2023

राजनांदगांव। ग्राम सिंघोला मां भानेश्वरी देवी धाम सिंघोला पहुंचकर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल सिंह साहू ने मां भानेश्वरी देवी की आरती उतारकर की पूजा अर्चना मां भानेश्वरी देवी से क्षेत्र की सुख समृद्धि ,खुशहाली की कामना की गई। भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव, श्रीमती अंजनी साहू अंकेक्षक प्रदेश साहू संघ व सह प्रभारी जिला साहू संघ राजनांदगांव, श्रीमती गीता साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, श्रीमती मुनेश्वरी साहू संयोजिका नगर साहू संघ राजनांदगांव, जगमोहन साहू समाज सेवी ,रूपेंद्र साहू मीडिया प्रभारी, चंद्रशेखर साहू सदस्य न्याय प्रकोष्ठ, डॉ महेश साहू सह संगठन सचिव, कमल नारायण साहू वरिष्ठ नागरिक, डोमार दास साहू, रोशन साहू एवं मंदिर ट्रस्ट समिति के सदस्यगण एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

आगामी माह में मां भानेश्वरी देवी की जयंती के संबंध में टहल राम साहू अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और बैठक लेकर मां भानेश्वरी देवी जयंती कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations