लखोली में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस मनाई गई...
त्वरित खबरें :- नागेशवरी वर्मा रिपोर्टिंग

राजनांदगांव :- शहर के श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र लखोली के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य और महान देशभक्त डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर तिलक कर पुष्प और अगरबत्ती से पुजा अर्चना की गई ।  कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश गुप्ता अग्रहरि , उर्दू अकादमी बोर्ड के पुर्व चेयरमैन अकरम कुरैशी आदि ने उनके राष्ट्रवादी विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी जम्मू - कश्मीर को भारत का पुर्ण और अभिन्न हिस्सा बनाना चाहते थे । उन्होंने संसद में धारा 370 को समाप्त करने पुरजोर वकालत की थी वक्ताओं ने उनके प्रसिद्ध नारे एक देश में दो विधान दो प्रधान और निशान नहीं चलेंगे को दोहराते हुए कहा कि यह आज भी देशभक्ती की मिशाल है ।  इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम के प्रभारी प्रवीण शुक्ला , युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव, लखोली वार्ड के पार्षद गण दिलेशवर साहू, गिरिजा संतोष निर्मलकर , चंद्रिका साहू, संतोष साहू , आशीष डोंगरे, प्रकाश मारकंडे, सुरेश साहू, आशीष शोरी, मिलन साहू, रुपेश श्रीवास, छबिलाल साहू, हीरा साहू, राकेश विशवकर्मा, मंजु गोसाईं, रश्मि साहू, करुणा भिमटे, यमुना साहू, दुर्गा वासनिक, यमुना साहू, अनिता साहू, सुशीला वास्तविक सहित सभी बुथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति बड़ी संख्या में रही कार्यक्रम का संचालन संतोष निर्मलकर ने एवं आभार प्रदर्शन आशीष डोंगरे ने किया ।

             Image                          Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations