राजनांदगांव - खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिरचारी कला में ग्राम साहू समाज द्वारा मां कर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में खुज्जी विधानसभा की लोकप्रिय विधायक छन्नी चंदू साहू शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहू समाज कुमर्दा मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र साहू ने की।
मां कर्मा जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक छन्नी ने कहा कि मां कर्मा ने समाजहित में अनेक कार्य किये जिसका हमें अनुसरण करना चाहिए। उनके द्वारा किये गए कार्यो से समाज को नई दिशा मिली है। जिसका साक्षात्कार हमें आयोजित कार्यक्रमों में मिलता है। उन्होंने सभी मौजूद लोगों को मां कर्मा जयंती की शुभकामनांए दी। उन्होंने कहा कि समाज को आगे ले जाने के लिए सबको एक दूसरे को हाथ से हाथ पकड़कर चलना होगा ताकि समाज के सभी वर्ग विकास से वंचित न हो। समाज घर का ही एक स्वरूप है जिसमे घर जैसा माहौल बनाने का प्रयास होना चाहिए। समाज मे व्याप्त कुरीतियों को अब संशोधन करने का समय है, जिसकी शुरुआत हमारे समाज प्रमुखों ने कर दी ही जो कि प्रशंसनीय है। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथियों के रुप में साहू समाज के मंडल उपाध्यक्ष लोकनाथ साहू, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश्वरी साहू, राजनीति प्रकोष्ठ के लालचंद साहू, ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रिका वर्मा, रिखी राम साहू, प्रह्लाद मिश्रा, लखन साहू ,गोपाल सोनी,लक्षमण दमोहे, चिंता यादव,सहदेव साहू,विभीषण साहू,पप्पू साहू, घना राम साहू,यश कुमार सहित अन्य मौजूद रहें।

Facebook Conversations