राजनांदगांव। ग्राम कोपेडीह मे कोपेडियन विलेजर्स वेलफेयर फाउंडेशन एवं समस्त ग्राम वासियों के तत्वाधान में दो दिवसीय कोपेडीह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कोपेडियन विलेजर्स वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष परस राम साहू ने बताया कि जिसमें 31 दिसंबर को उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जितेंद्र मुदलियार अध्यक्ष युवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन ,अध्यक्षता श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख महापौर राजनांदगांव, विशेष अतिथि निखिल द्विवेदी सदस्य पर्यटन मंडल छत्तीसगढ़ सरकार, रोहित चंद्राकर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव, श्रीमती अंजू शैलेश साहू सरपंच व पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत अंजोरा ,पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि गोवर्धन देशमुख अध्यक्ष कृषि उपज मंडी राजनांदगांव, अंगेश्वर देशमुख जिला पंचायत सदस्य, तुलदास साहू जनपद सदस्य ,अजय मारकंडे उपाध्यक्ष कृषि उपज मंडी होंगे और 1 जनवरी को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदम कोठारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव, कुलबीर सिंह छाबड़ा अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव, भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव, मोतीलाल साहू कोषाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, घनश्याम देवांगन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि मधुसूदन यादव पूर्व सांसद,पूर्व महापौर राजनांदगांव, रोहित चंद्राकर अध्यक्ष मंडल भाजपा ग्रामीण, कृष्णा तिवारी महामंत्री महामंत्री मंडल भाजपा ग्रामीण, श्रीमती यमुना (वीणा) चंद्रकांत साहू सरपंच ग्राम पंचायत कोपेडीह, मदन साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति होंगे। उक्त जानकारी रूपेंद्र साहू ने दी।

Facebook Conversations