कलेक्टर से ITBP कमांडेंट और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने किया भेंट...जिले के युवाओं को सैन्य सेवा में भर्ती पर की गई चर्चा...
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

 मोहला- कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर एस जयवर्धन से आईटीबीपी कमांडेड मुकेश कुमार दशमाना (44 वीं बटालियन) एवं जि़ला सैनिक कल्याण अधिकारी राजनांदगांव कैप्टन  बृजेश शर्मा ने सौजन्य भेंट किया। उन्होंने जि़ले के युवाओं को सैन्य भर्ती, अर्धसैनिक भर्ती, पुलिस में शारीरिक दक्षता एवं मानसिक योग्यता बढ़ाए जाने हेतु प्रशिक्षण के संबंध में कार्ययोजना पर चर्चा की। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि नवीन जिला का गठन होने से यहां से सैन्य सेवा में जाने के इच्छुक युवाओं को अवसर मिलना चाहिए। 

Image

उन्होंने कहा कि युवाओं की उम्मीद बनी हुई है, उसके लिए एक अवसर मुहैया कराने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने कहा कि उचित प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर यहां के युवकों का भविष्य संवर सकता है। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ विस्तार से कार्य योजना पर चर्चा की। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल भी उपस्थित थीं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations