कलेक्टर ने लखोली स्थित प्राकृतिक गोबर पेंट इकाई का किया निरीक्षण :
त्वरित खबरे : गोबर पेंट निर्माण के दौरान समूह की महिलाओं को सावधानी और सर्तकता रखते हुए कार्य करने के लिए कहा :

 09 अप्रैल 2023

राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के लखोली स्थित प्राकृतिक गोबर पेंट इकाई का निरीक्षण किया। कलेक्टर प्राकृतिक गोबर पेंट निर्माण करने वाली समूह की महिलाओं से रूबरू हुए और उन्हें गोबर पेंट निर्माण के दौरान सावधानी और सर्तकता रखते हुए युनिफार्म में कार्य करने के लिए कहा। इसके लिए अच्छी तरह प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कहा। उन्होंने समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गोबर पेंट के लिए पर्याप्त आर्डर आ गए हैं। जितना भी गोबर पेंट निर्माण होगा, उसका उपयोग शासकीय भवनों के रंग-रोगन के लिए किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम  अरूण वर्मा उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजनांतर्गत संचालित गौठानों में गोबर क्रय, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के साथ ही गोबर से पेंट इकाई स्थापना की जा रही है। जिले के चिन्हांकित गौठानों में गोबर पेंट इकाई का निर्माण पूर्ण कर उत्पादन शीघ्र प्रारंभ करने के साथ-साथ विद्यालयों, आदिवासी छात्रावासों, कार्यालयों अन्य शासकीय भवनों के रंग रोगन कार्य में उपयोग किया जाएगा। प्राकृतिक गोबर पेंट का उपयोग ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल है। गोबर पेंट का उपयोग शासकीय भवनों के रंग रोगन कार्य हेतु केमिकल पेंट के स्थान पर गोबर पेंट का उपयोग अनिवार्यत: किया जाएगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations