राजनांदगांव। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी भारत जोड़ो पदयात्रा में शुरूआत से प्रथम चरण से अब तक राहुल गांधी के साथ लगातार 3000 किलोमीटर की पदयात्रा 107 दिन तक चलकर वापस आने पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी सदस्य क्रांति बंजारे का राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू के अगुवाई में स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान मदन साहू ने कहा कि हमारे जिले की नेत्री क्रान्ति बंजारे ने राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया जिसके लिए वो बधाई की पात्र हैं।
इस दौरान प्रभारी महामंत्री योगेन्द्र दास वैष्णव, महामंत्री राजेन्द्र साहू, ब्लॉक अध्यक्ष डोंगरगढ़ जयचंद ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष राजनांदगांव ओमप्रकाश साहू, डोंगरगांव ब्लॉक महामंत्री हेमंत साहू, डोंगरगांव ब्लॉक सचिव तुलेश्वर साहू, घुमका डेल्हाराम मनोज साहू, बबलू सेन, भुवाल साहू, सूरज साहू, हिमेन्द्र साहू, नंदकुमार यादव, चंद्रभान साहू, गजेंद्र साहू ने रेलवे गेट के पास आतिशबाजी कर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान ही मदन साहू ने बताया कि जिला किसान कांग्रेस की टीम आगामी 2 जनवरी से दिल्ली में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में सहभागी बनेगी जिसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

Facebook Conversations