खुज्जी विधानसभा के नागर कोहरा में मोर आवास मोर अधिकार का भाजपा ने लगाया जन चौपाल
त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग मुज्जम्मिल खान ब्यूरो प्रमुख राजनादगांव

 खुज्जी विधानसभा भारतीय जनता पार्टी छुरिया मंडल के वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रिका प्रसाद डड़सेना एवं जगजीत सिंह भाटिया ने जन चौपाल लगाकर बैठक किया  चंद्रिका प्रसाद डड़सेना ने कहा हमारी केंद्र की सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए प्रदेश सरकार को जो लक्ष्य दिया उसे पूरा करने में यह कांग्रेस सरकार पूर्ण रूप से असमर्थ है।केंद्र सरकार ने पूरा पैसा हितग्राहियों के लिए जारी किया था लेकिन राज्य सरकार अपने हिस्से की राज्यांश नहीं दे पा रही है।और गरीबों का आवास छीनने का काम कर रही है।आज हमारी पार्टी जब मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम चला रही है,तो इसे देखकर ये लोगों को धोखा देने के लिए सूची जारी कर रही है,जो एकमात्र सूची है हम आने वाले समय में पात्र हितग्राहियों के साथ पूरी भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी।युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष छुरिया कांता साहू ने कहा सरकार जन घोषणापत्र में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था जो झूठ के सिवा कुछ नहीं और इनके झूठे वायदे जिसे ये कमी पूरा नहीं कर सकते।आने वाले 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में बनानी है यह जनता ने तय कर लिया है पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो जगजीत सिंह भाटिया ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा  आगामी आयोजित प्रवासी कार्यक्रम के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी उक्त बैठक में खिलेंद्र,रमेश पाल ,विजय बिसेन , स्याम सुंदर साहू ,सोहन कुंजाम,पवन,हीरालाल,बसंत बिनीराम,खिलावन,जगदेव,छगन फगरू, परमानंद, लिखन,जेठूराम,दयाराम,दौलत, सालिक,नारायण,राकेश,परमिला,मानबाई,फुलेश्वरी,नूतन,एवं शक्ति केंद्र के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations