छत्तीसगढ़ खैरागढ़  विधायक के सुपुत्र का  आकस्मिक निधन होने से  क्षेत्र में शोक की लहर
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

राजनांदगांव /खैरागढ़  - अत्यंत दुख से सूचित किया जाता है कि आज हमारे खैरागढ़ के विधायक श्रीमती यशोदा निलाम्बर  वर्मा के सुपुत्र प्रवीण वर्मा  का 1 महीने से चल रहा था इलाज, रायपुर के निजी अस्पताल में  इलाज  के दौरान उनकी मौत हो गयी | मिली सूत्रों के जानकारी के अनुसार मिली सूत्रों के जानकारी के अनुसार धमतरी कांकेर के रोड में विधायक के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी | जानकारी के मुताबिक विधायक यशोदा वर्मा के पुत्र प्रवीण वर्मा अपने दोस्त तथा ड्राइवर के साथ कार में किसी काम से जगदलपुर जा रहा था | इसी दौरान एक ट्रक को ओवरटेक के दौरान ड्राइवर को सामने का मुंह नहीं दिखा और कार सीधे 10 फीट नीचे खाई में जा गिरी कार ने चार पांच बार पलटी खाई इस घटना में प्रवीण बुरी तरह घायल हो गए घटना के बाद एंबुलेंस से प्रवीण व अन्य घायलों को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया | हादसे के वक्त कार को विधायक का पुत्र प्रवीण ही चला रहा था | और दुर्घटना के चलते प्रवीण का एक पैर फैक्चर हो चुका था | वह रीड की हड्डी में भी चोट आई थी आज शाम 4:00 बजे विधायक पुत्र का अंतिम संस्कार किया जाएगा |

 दुखद समाचार प्राप्त हुआ यह सब खबर समूचे क्षेत्र के लिए पीड़ादायी है | ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिजनों को शक्ति दे जिनका अंतिम संस्कार ग्राम देवरीभाट में 4:00 बजे आज किया जाएगा |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations