केंद्र सरकार ने देश के करोड़ों किसानों को बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana की 22वीं किस्त जारी कर दी है।
असम के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री ने देशभर के किसानों के खातों में सीधे ₹2000 की राशि ट्रांसफर की। इस किस्त के तहत करीब 9 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।
सरकार ने इस योजना के लिए लगभग 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जारी की है, जो डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में भेजी गई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।
आपको बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है।
फिलहाल किसानों के खातों में यह राशि आना शुरू हो गई है और कई राज्यों के किसानों को इसका लाभ मिल रहा है।
लेकिन इन किसानों को नहीं मिल सकता पैसा
जिन किसानों ने e-KYC पूरा नहीं किया है
जिनका आधार बैंक खाते से लिंक नहीं है
आयकरदाता या सरकारी कर्मचारी जैसे अपात्र लोग
इन मामलों में किस्त रुक सकती है। �
ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
“Know Your Status” पर क्लिक करें
रजिस्ट्रेशन नंबर डालें
OTP से लॉग-इन करके स्टेटस देखें �

Facebook Conversations