कार कंपनी ने दिया तोहफा : Free में कार चेकअप, लेबर चार्ज और एक्सेसरीज पर 50% तक की छूट,
त्वरित खबरे

कंपनी ने ग्राहकों के लिए 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक समर कैंप शुरू किया है। यह पूरे भारत में अपने सभी सर्विस टचप्वाइंट पर चलाया जा रहा है। ग्राहकों को अपनी गाड़ी का मुफ्त कार चेकअप ऑफर किया जा रहा है

अगर आप रेनो (Renault) की किसी गाड़ी को चलाते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक सात दिवसीय समर कैंप शुरू किया है। यह पूरे भारत में अपने सभी सर्विस टचप्वाइंट पर चलाया जा रहा है। इस सर्विस कैंप में ग्राहकों को अपनी गाड़ी का मुफ्त कार चेपअप ऑफर किया जा रहा है। इसके तहत बिना कोई शुल्क लिए कार की पूरी तरह से जांच की जाएगी। 

मुफ्त चेक-अप के साथ ही ग्राहकों को मुफ्त कार वॉश की सुविधा भी दी जाएगी। इसके अलावा पार्ट्स और एक्सेसरीज़ पर डिस्काउंट, रोड साइड असिस्टेंस और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स भी ऑफर किए जा रहे हैं। 

ग्राहक चुनिंदा एक्सेसरीज पर 50% तक की छूट, लेबर चार्ज और वैल्यू एडेड सर्विसेज पर 15% की छूट, चुनिंदा पार्ट्स पर 10% की छूट, एक्सटेंडेड वारंटी एनरोलमेंट पर 10% की छूट और रोड साइड असिस्टेंस (RSA) सहित टायरों पर विशेष ऑफर (चुनिंदा ब्रांड) का लाभ उठा सकते हैं। 

सर्विस कैंप के दौरान ग्राहकों को कुछ मुफ्त उपहार भी दिए जाएंगे। ग्राहक बच्चों के लिए पेंटिंग, ड्राइंग और क्विज जैसी कस्टमर इंगेजमेंट एक्टिविटी में भाग ले सकेंगे। बता दें कि भारत में रेनो के 8 लाख से भी ज्यादा ग्राहक हैं। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations