8 फरवरी 2023
राजनांदगांव। ग्राम पंचायत जुरला खुर्द (पटेवा) में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 7000 रुपए माननीय भुनेश्वर शोभाराम बघेल विधायक डोंगरगढ़ द्वारा दिया गया एवं गीता लाल वर्मा जनपद सदस्य द्वारा 3500 रुपए एवं श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल जिला पंचायत सदस्य द्वारा 2000 रुपए प्रदान किया गया।
इस अवसर पर समापन समारोह के अतिथि के रूप में मंथीर साहू विधायक प्रतिनिधि डोंगरगढ़, गीता लाल वर्मा जनपद सदस्य, सुखी राम मारकंडे सरपंच ,अरुण कुमार साहू, शिवकुमार रात्रे, लेख राम साहू, बंजू साहू ,आयोजक समिति के सदस्य अशोक कुमार साहू, कमलेश कुमार साहू, देव नारायण साहू, प्रकाश साहू ,देवेंद्र साहू एवं समस्त आयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासी द्वारा खेल आयोजन में भरपूर सहयोग किया गया और मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में भिलाई की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और द्वितीय अहिवारा की टीम रही और तृतीय स्थान पर मुंहडबरी की टीम रही।

Facebook Conversations