राजनांदगांव। ग्राम जोशीलमती (गैंदाटोला) में सत्यम मानस मंच एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में दो दिवसीय स्वर मानस गायन सम्मेलन का आयोजन आगामी 31 दिसंबर व 1 जनवरी को किया जा रहा है। आयोजक समिति के चित्रांगन साहू एवं अध्यक्ष खैर दास साहू ने बताया कि रामायण सम्मेलन के प्रथम दिवस 31 दिसंबर को हंस वाहिनी मानस परिवार डगनिया, प्रतिभा बालिका मानस परिवार पुर्रामटोला, मधु मारुति मानस परिवार गोजी राजिम, गीता संदेश मानस परिवार बहोरन भेडी, रामरूची महिला मानस परिवार कोलियारी भखारा, जय बजरंग मानस परिवार हरडुआ ,मोर मयारू मानस परिवार गुदगुदा की मंडली की प्रस्तुति देगी। इसी प्रकार 1 जनवरी को श्री राम नाम के दीप मानस मंडली चिद्दो,जय बजरंग मानस परिवार जनकपुर खिलौरा ,सच्चिदानंद बालक मानस परिवार गारका,चंदन मानस परिवार कंचना धमतरी,दाई के दुलरवा मानस परिवार कन्हारपुरी बालोद,माधुर्य परिवार मानस परिवार सालिक झिटिया, भूमिजा मानस परिवार गुढिय़ारी रायपुर की प्रस्तुति होगी। इसी तिथि में ग्राम जोशीलमती के अलावा मासुल,मेटेपार, टिपानगढ़ में भी इन्ही मंडलियों की प्रस्तुति होगी।
0 रामायण सम्मेलन के प्रथम दिवस मुख्यअतिथि छ्न्नी चन्दु साहू एवं समापन दिवस के मुख्य अतिथि गीता घासी साहू होंगे
कार्यक्रम का शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती छन्नी चंदू साहू विधायक खुज्जी विधानसभा, अध्यक्षता श्रीमती राजकुमारी सिन्हा नगर पंचायत अध्यक्ष छुरिया, विशेष अतिथि रितेश जैन ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी छुरिया, श्रीमती मुलेश्वरी श्याम सरपंच होंगे और समापन दिवस 1 जनवरी को मुख्य अतिथि श्रीमती गीता घासी साहू जिला पंचायत अध्यक्ष राजनांदगांव, अध्यक्षता जगजीत सिंह भाटिया प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा , विशेष अतिथि हिरेंन्द्र साहू जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा ,मुलेश्वरी श्याम सरपंच ग्राम पंचायत जोशीलमती होंगे।
सत्यम मानस मंच के अध्यक्ष ख़ैर दास साहू ,उपाध्यक्ष रेख राम साहू, सचिव राधेलाल पटेल सह सचिव प्रकाश साहू ,कोषाध्यक्ष गुलशन निषाद ,सदस्यगण चित्रांगन साहू, मोहन साहू अलख साहू ,राजकुमार, विवेकानंद, गोपालदास, टेमन साहू, नकुल साहू, कुम लाल साहू ,हिरदे चंद, ईश्वर साहू ,नुकेश साहू ,भूपेंद्र गंजीर, भुलक पटेल, संतोष, तुकेश साहू, धनंजय साहू ,प्रेम कुमार ,चेतन , चोवा राम, गोवर्धन, शिव कुमार ,डॉ. रिकेश, भूषण पटेल ,राधे राम, अणेश ऊइके, किशन साहू ,होल्कर निषाद आदि ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है। उक्त जानकारी रूपेंद्र साहू ने दी।

Facebook Conversations