25 मार्च 2023
राजनांदगांव। अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की अध्यक्षता में 31 मार्च 2023 को पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्टोरेट के अपर कलेक्टर कक्ष में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति तथा जिला स्तरीय सर्वेक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार निवारण नियम 1995 के क्रियान्वयन तथा मैनुअल स्कैवेंजर्स के तहत हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अधिनियम 2013 के संबंध में चर्चा की जाएगी। बैठक में सदस्यों को उपस्थित होने की अपील की गई है।

Facebook Conversations