जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता आज ग्राम कोर्रामटोला में यह कार्यक्रम किया जा रहा है ....
त्वरित ख़बरें

मोहला-  जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार 20 मई 2023 को मोहला विकासखंड के ग्राम कोर्रामटोला में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे तथा कार्यक्रम का समापन संध्या 4 बजे होगा। कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं विधायक मोहला-मानपुर श्री इन्द्रशाह मंडावी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी साहू करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती गीता साहू, अध्यक्ष राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग श्रीमती तेज कुंवर नेताम, सदस्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड  संजय जैन, सदस्य जिला पंचायत रामभगवान चन्द्रवंशी, अध्यक्ष जनपद पंचायत मोहला लगनू राम चंद्रवंशी, अध्यक्ष जनपद पंचायत मानपुर दिनेश शाह मंडावी, अध्यक्ष नगर पंचायत अम्बागढ़ चौकी श्रीमती विद्या ताम्रकार, अध्यक्ष जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी श्रीमती कुमारी बाई जुरेशिया, क्षेत्रीय जनपद सदस्य नारद सिंह कचलाम, सरपंच ग्राम पंचायत कोर्रामटोला श्रीमती सुलोचना कुंजाम उपस्थित रहेंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations