जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने बल्ला चलाकर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
त्वरित ख़बरें -

राजनांदगांव/अंबागढ़ चौकी। यंग ब्रिगेड क्रिकेट क्लब सोनसाय टोला मे सोनसाय टोला प्रीमियर लीग (spl ) 2022 -23 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती गीता घासी साहू अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव थी। आयोजक गणों ने मुख्य अतिथि श्रीमती गीता घासी साहू एवं अन्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत सम्मान किया। मुख्य अतिथि श्रीमती गीता घासी साहू ने बल्ला चला कर (बैटिंग कर) खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि गीता घासी साहू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में खेल का बड़ा ही महत्व है।पढ़ाई के साथ खेल को भी अपने जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाएं।खेल से हमारा शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है। जनपद सदस्य श्री मती तीजन मानिकपुरी, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती नीतू कोलियारे ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

 इस अवसर पर श्रीमती गीता घासी साहू अध्यक्ष जिला पंचायत, गुलाब गोस्वामी भाजपा मंडल अध्यक्ष, श्रीमती कमलेश सारस्वत जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, श्रीमती ईश्वरी धुर्वे अध्यक्ष महिला मोर्चा ,चुनू साहू मंडल उपाध्यक्ष, श्रीमती तीजन मानिकपुरी जनपद सदस्य ,श्रीमती नीतू कोलियारे सरपंच, अविनाश त्रिपाठी मिडिया प्रभारी, सुरेश नेताम पार्षद ,शंकर मानिकपुरी, तिलक निर्मलकर ग्राम पटेल, दशरथ मंडावी उपसरपंच एवं खिलाड़ीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations