बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर जूनियर जल्द ही साउथ फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं। जान्हवी बूची बाबू की अपकमिंग फिल्म के लिए फाइनल हुई हैं, हालांकि इस फिल्म की अब तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। फिल्म में उनके साथ साउथ के पॉपुलर एक्टर जूनियर एनटीआर लीड रोल में नजर आएंगे।
रुद्रा का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज
अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड क्राइम ड्रामा सीरीज रुद्राः द एज ऑफ डार्कनेस का ट्रेलर शुक्रवार को रात 8 बजे राजी किया जाने वाला है। इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाने वाला है। सीरीज में अजय एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आने वाले हैं जो उनकी ओटीटी डेब्यू सीरीज होने वाली है।
दिल्ली में 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी से खुलेंगे सिनेमाघर
कोरोना की तीसरी लहर आने के बाद से ही दिल्ली में सभी सिनेमाघर बंद कर दिए गए थे, हालांकि अब इन्हें जल्द ही 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ दोबारा खोला जा रहा है। कोविड केसेस में कमी आने के बाद दिल्ली सरकार ने जल्द सिनेमाघर खोलने का फैसला लिया है। इस पर प्रोड्यूसर और फिल्म बिजनेस एक्सपर्ट गिरीश जौहर का कहना है, सिनेमा सरकारी नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं। ये सिनेमा से जुड़े लोगों के लिए खुशी की खबर है क्योंकि अगले महीने हॉलीवुड की स्क्रीन 5 जैसी कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। बता दें कि सिनेमाघरों में ताले पड़ने के बाद से ही कई बड़ी आरआरआर, पृथ्वीराज जैसी कई फिल्मों की रिलीज टाल दी गई थी।
अला वैकुंठपुरमलो का टेलीविजन प्रीमियर होगा 6 फरवरी को
अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर हिट को हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाने वाला था, हालांकि कार्तिक आर्यन की डिमांड के बाद इसे रोक दिया गया है। अब इस फिल्म का टेलीविजन प्रीमियर 6 फरवरी को होगा। कार्तिक इस फिल्म के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं, ऐसे में साउथ फिल्म को हिंदी में रिलीज किए जाने पर कार्तिक सहमत नहीं थे।

Facebook Conversations