जाह्नवी कपूर के मुंह से भैया सुनकर अर्जुन कपूर को लगता है अजीब, बताई वजह
शायद आप ऐड ब्लॉकर का इस्तेमाल कर रहे हैं। पढ़ना जारी रखने के लिए ऐड ब्लॉकर को बंद करके पेज रिफ्रेश करें।
अभिनेता अर्जुन कपूर अपने परिवार से बेहद करीब हैं, वो सोशल एकाउंट पर कई बार फैंस के साथ पर्सनल लाइफ की झलक शेयर करते दिखाई दे जाते हैं। अर्जुन खास कर अपनी बहनों को बहुत प्यार करते हैं, वो कई बार ये बात खुद भी कह चुके हैं। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने कहा है कि जाह्नवी कपूर जब उन्हें 'भैया' कहती हैं तो उन्हें बड़ा अजीब लगता है। अर्जुन ने ये भी बताया है कि उन्हें जाह्नवी के मुंह से 'भैया' सुनना इतना अजीब आखिर क्यों लगता है?
जब कॉफी विद करण में जाह्नवी ने कहा- 'भैया'
जाह्नवी और खुशी से अर्जुन कपूर की बॉन्डिंग बेहद स्ट्रॉन्ग है, एक्टर अपनी बहनों के लिए काफी प्रोटेक्टिव भी हैं। कई बार तो अर्जुन सोशल मीडिया पर जाह्नवी को ट्रोल करने वाले लोगों की क्लास भी लगा चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अनिरुद्ध गुहा से बात करते हुए बहनों के साथ अपनी कैमिस्ट्री के बारे में खुलकर बात की है। इंटरव्यू में बातचीत के दौरान अर्जुन को बताया गया कि 'कॉफी विद करण' में जब जाह्नवी ने उन्हें 'अर्जुन भैया' कहा तो इसे ट्रांसलेट करके 'ब्रदर अर्जुन' किया गया। ये सुनकर अर्जुन बोले- 'ये बड़ा धार्मिक सा लगता है, ब्रदर अर्जुन'।
क्यों अजीब लगता है 'अर्जुन भैया'
उन्होंने आगे कहा- 'असल में अर्जुन भैया मुझे अभी भी सुनने में बेहद अजीब लगता है। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि अंशुला मुझे अजीब तरीके से भाई बुलाती है। अर्जुन भैया काफी नया है मेरे लिए। तो जब जाह्नवी मुझे बुलाती है तो ये मुझे बहुत नया सा लगता है'। अर्जुन ने बताया कि उन्होंने कभी जाह्नवी से कभी उन्हें किसी खास नाम से बुलाने के लिए नहीं कहा है। उनका कहना है- 'मैं मानता हूं कि जाह्नवी जब मुझे 'अर्जुन भैया' बुलाती है तो ये नैचुरली आता है। मैंने उससे कभी नहीं कहा कि मुझे ये बुलाओ या वो बुलाओ'।

Facebook Conversations