जाहिर किया दिल का दर्द,पहली बार Kapil Sharma शो में आए Aamir Khan...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर अगले मेहमान होंगे.शो का प्रोमो वीडियो बुधवार को जारी कर दिया गया है जिसमें कपिल शर्मा आमिर खान से कहते नजर आ रहे हैं कि हमें तो लगा था आप हमारे शो पर आएंगे ही नहीं. बता दें कि सलमान खान और शाहरुख खान तो कपिल शर्मा शो पर नजर आ चुके हैं लेकिन कभी आमिर खान ने इस मंच पर कदम नहीं रखा. प्रोमो वीडियो में जहां कपिल शर्मा कई मुद्दों पर आमिर खान की टांग खींचते नजर आ रहे हैं वहीं आमिर भी खुलकर सवालों का जवाब दे रहे हैं.आमिर खान वीडियो में बता रहे हैं कि आज अपने दिल की बात बता रहा हूं.मेरे बच्चे मेरी सुनते ही नहीं हैं यार.आमिर खान की बैक टू बैक फ्लॉप रही फिल्मों से लेकर पीके में उनके न्यूड सीन तक पर इस शो में बात होगी. कपिल शर्मा मिस्टर परफेक्शनिस्ट की शादी को लेकर भी सवाल करेंगे. अब देखना यह होगा कि आमिर खान इनमें से कितने सवालों का जवाब सीधा-सीधा देंगे और किन बातों को घुमा जाएंगे.द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के इस खास एपिसोड का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहेगा.क्योंकि कपिल शर्मा के शो पर ना सिर्फ यह आमिर खान का फर्स्ट एपिसोड होगा बल्कि कई ऐसे सवाल भी होंगे जो अभी तक किसी ने सीधे तौर पर आमिर से नहीं पूछे हैं और कपिल शर्मा मजाक-मजाक में हो सकता है कि उनसे पूछ लें.बात करें वीडियो पर पब्लिक के रिएक्शन की तो कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, “फाइनली वो आ गए.” एक शख्स ने लिखा, “अब आएगा असली मजा.”

YOUR REACTION?

Facebook Conversations