ईरा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में हेमा देशमुख महापौर हुई शामिल, व्यासपीठ से लिया आशीर्वाद :
त्वरित खबरे :

8 फवरी 2023

राजनांदगांव। ग्राम ईरा (सोमनी) में जागृति युवा मंच एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में 1 फरवरी से 9 फरवरी 2023 तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।इसके कथा वाचक पंडित चंद्रकांत शर्मा ग्राम मोखला (भर्रेगांव) वाले हैं।

श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख महापौर राजनांदगांव ने ईरा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा मे शामिल हुई साथ में ऋषि शास्त्री पार्षद राजनांदगांव ,टिंकू साहू जनपद सदस्य, श्रीमती किरण देवी साहू सरपंच ग्राम पंचायत ईरा शामिल होकर कथा श्रवण किया व व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया और सुख समृद्धि खुशहाली की कामना की।

कथावाचक पंडित चंद्र कांत शर्मा ने व्यासपीठ से कथा प्रसंग में भगवान  कृष्ण की बचपन की बाल अवस्था में किए गए विभिन्न लीलाओ का विस्तृत कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण मन को चुराते हैं।अपनी विभिन्न लीलाओं से गोपियों ,ग्वाल वालों सभी के मन को चुरा लेते हैं। भगवान  कृष्ण की भक्ति करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी निराश नहीं रहता है भगवान उनके मन को चुरा लेते हैं दुःख को हर लेते है।  शर्मा जी ने कथा प्रसंग में आगे कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण हमें जीवन जीने की कला सिखाती है बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान बनाए और धार्मिक आयोजनों मे सभी लोग जुड़े और साथ ही बचपन से ही बच्चो मे धर्म ,संस्कृति से अवगत कराए  ताकि वह बच्चा भविष्य में एक अच्छा संस्कारवान,चरित्रवान इंसान बन सके ।उन्होंने आगे कहा की भगवान के चरित्र को हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए और अपने माता-पिता गुरुजनों की आज्ञा का पालन कर अपने जीवन को धन्य बनाएं ।संगीतमय सुंदर भजनों के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण के दही लूट का झांकी प्रस्तुत की गई और कथा प्रसंग में रुखमणी मंगल विवाह (टिकावन) की प्रस्तुति की गई। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations