राजनांदगांव। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस संगठन राज्य सरकार की योजनाओं और गांधीवादी विचारधारा खुज्जी क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहा है। विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू भी क्षेत्र के लोगों के रुबरु हो रही हैं। वे सीधे नागरिकों से बात कर क्षेत्र का हाल-चाल ले रहीं हैं। उन्होंने कहा कि – राज्य सरकार की योजनाओं पर अमल हो रहा है जिसका फायदा लोगों को मिल रहा है। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से हमें जनहितैषी सरकार के हाथ और मजबूत करना है।
सोमवार की सुबह यात्रा खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में मां शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान यहां विधायक छन्नी साहू ने ग्रामीणों के साथ पानी टंकी निर्माण का भूमिपूजन भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि – विकास के लिए काम हो रहे हैं। जमीनी स्तर पर जनहितैषी योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से हो रहा है।
गोपालपुर से निकलकर यात्रा ग्राम ब्राह्मणटोला, खोभा, कटेंगाटोला, जैतगुंडरा, जोब, मरकाकसा, भर्रीटोला, मोरकुटुम्ब, भेजराटोला होते हुए अंत में बजरंगपुर पहुंची जहां दिन का आखिरी पड़ाव था। इन दर्जनभर गांव में विधायक छन्नी साहू के साथ संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से जनसंपर्क करते हुए शासन की योजनाओं और यात्रा के उद्देश्यों पर बात की।
विधायक छन्नी साहू ने कहा कि – हाथ से हाथ जोड़कर जो मानव श्रृंखला तैयार हो रही है उससे आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा मिलेगा। यह जरुरी है कि, आपसी सहयोग की भावना हमारे भीतर हो। उन्होंने कहा कि – कांग्रेस महज राजनैतिक उद्देश्यों को लेकर काम नहीं करती। भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य तुष्टिकरण को खत्म करना और अनेकता में एकता के सूत्र को और मजबूत करना था। यह यात्रा भी उसका ही संक्षिप्त रुप है।
राज्य सरकार को लेकर छन्नी साहू ने कहा कि - जमीनी स्तर पर काम हो रहे हैं। योजनाओं को विस्तार दिया जा रहा है। लाभान्वित हितग्राहियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। योजनाओं का तेजी से और पूरी पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित की जा रही है। गोबर खरीदी, गौठान के माध्यम से पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देकर आय के नए साधन उपलबध करवाए जा रहे हैं। चार वर्षों में मौजूदा राज्य सरकार ने आर्थिक सुधारों के लिए बड़े कदम उठाए हैं और उसके सकारात्मक नतीजे भी आए हैं।
छुरिया ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि – क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य के अलावा बिजली व्यवस्था, पेयजल और निर्माण के कार्यों में तेजी आयी है। बीते चार सालों में विधानसभा के कई ऐसे ग्राम जहां वर्षों से भवन निर्माण जैसी जरुरतें पूरी नहीं हो सकी थी वहां भी काम हुआ है और क्षेत्रीय लोगों में इसे लेकर संतोष है। उन्होंने कहा कि – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार और विधायक छन्नी साहू की सक्रियता ने क्षेत्र में विकास से इसकी तस्वीर बदल दी है।
यात्रा के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष अलाली राम यादव, जिला महामंत्री चुम्मन साहू,जिला प्रवक्ता राहुल तिवारी, ब्लाक महिला अध्यक्ष चन्द्रिका वर्मा, ओबीसी अध्यक्ष कमलेश यादव, जनपद सदस्य कन्हैया कोले, कुलदीप साहू,बसंती दुर्योधन साहू, हेमसिंह कंवर, उमराव चंद्रवंशी, गुमान सिंह, जीवन खड़े, पंचराम चंद्रवंशी, रामसुख सलामे, समन लाल, भगत राम, नारायण जानकी शरण श्रीवास्तव,मुकेश मण्डावी,पांच राम गनपत कोले कृष्णा कोले, प्रेम यादव, ईश्वरी बाई मिरी, जयपाल यादव, देवसिंह उइके, जितेंद्र मण्डावी, मदन नेताम, केजउ कोर्राम, रमेश उइके, हरि ठाकुर, भक्तु राम कंवर, कुंवर सिंह नेताम, गोविंद कुंजाम, रूपलाल कुंजाम, दूरदेश नेताम, डेरहा नेताम सहित संगठन के पदाधिकारी – कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।
0 विकास कार्यों का विधायक ने किया भूमिपूजन
हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दौरान विधायक छन्नी साहू ने गोपालपुर में पानी टंकी निर्माण का भूमिपूजन किया। इसी क्रम में ग्राम कटेंगाटोला, देशहाटोला में पानी टंकी भूमिपूजन भी हुआ। विधायक छन्नी साहू ने कहा कि स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के लिए सरकार भी तेजी से काम कर रही है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य तेजी से पूर्ण किए जाएं। विधायक छन्नी साहू ने जोब के यादव पारा में 4 लाख लागत के सामुदायिक भवन, भेजराटोला में कलामंच निर्माण का भी भूमिपूजन किया।

Facebook Conversations