दुर्ग- गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का 75वां जन्मदिन उनके मीनाक्षी नगर स्थित आवास में मनाया गया। इस दौरान सुबह से ही उनके समर्थकों के पहुंचने का क्रम जारी रहा। इधर छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज धनोरा में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जहां जांच उपरांत छात्रों को निशुल्क चश्मे का वितरण किया गया। 107 लोगों की जांच की गई। उनमें से जरूरतमंदों को चश्मा उपलब्ध कराया गया। युवा कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष अय्यूब खान के नेतृत्व में यह शिविर आयोजित किया गया। इसके अलावा भी जिला अस्पताल और पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम में फल वितरण किया गया। इधर मीनाक्षी नगर में सुबह से ही कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया। सभी ने साहू को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान मुख्य रूप से सीवी राव, कमल शर्मा, पुरुषोत्तम सोनवानी, राज ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

Facebook Conversations