ग्रामीणों में दशहत का माहौल
खेत में काम कर रहे किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घर के बगल में खेत में किसान गेहूं की कटाई कर रहा था। इस दौरान किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ किसान को खेत से घसीट कर लगभग 300 मीटर दूर लैंटाना की झाड़ियों में ले गया। जहां किसान का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला।घटना मानपुर परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम मछखेता के देवरी गांव की है। मृतक का नाम रामप्रताप सिंह गोंड बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब 62 थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। किसान का शव खेत से करीब 300 मीटर दूर झाड़ियों में मिला। मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। लोगों के बीच दहशत का माहौल है।

Facebook Conversations