ग्राम पंचायत भटगुना मे विकास कार्यो के लिए तरस रहा :सरपंच एवं ग्रामीण जनो की सदभावना पूर्वक विचार कर समुचित कार्यवाही किये जाने का कष्ट करे...
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

डोगरगांव- ग्राम पंचायत भटगुना मे विकास कार्यो के लिए तरस रहा हैं। सरपंच एवं ग्रामीण जनो के विभिन्न मांगो को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं शासन प्रशासन से आग्रह करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत भटगुना में जन सुविधा से जुड़ी विभिन्न निर्माण कार्यों को पूर्ण कराये |

जाने हेतु शासन से स्वीकृति प्रदान करने तथा उक्त निर्माण कार्यों के लिये ग्राम पंचायत को समुचित राशि दिलाये जाने तथा निर्माण कार्य कराये जाने बाबत्।

जिला कलेक्टर डोमन सिंह से निवेदन है कि ग्राम पंचायत भटगुना में जन सरोकार से जुड़े पिछले 7-8 वर्षों में किसी प्रकार का निर्माण करने हेतु शासन द्वारा किसी प्रकार की राशि स्वीकृत नहीं कि गई जिसके चलते ग्राम पंचायत क्षेत्र का विकास बाधित हो रहा है।महोदय जी वर्तमान में ग्राम पंचायत क्षेत्र में रहने वाली आम जनता से जुड़ी महत्त्वपूर्ण कार्य जैसे ग्राम के गंदे पानी जो कि वर्तमान में ग्राम के निस्तारी तालाब में जा रहा है जिसे रोकने हेतु गंदे नाली के निकासी हेतु नाली का निर्माण किया जाना अति आवश्यक है उसी प्रकार ग्राम भटगुना व करेठी के मध्य नाले में बंधे पुल का निर्माण, ग्राम भटगुना में आज तक मुक्तिधाम का निर्माण नहीं किया गया है जिसके चलते लोग नदी का उपयोग करते है. भटगुना से रूदगांव पहुंच मार्ग में प्रधान मंत्री सडक निर्माण योजना के अंतर्गत पक्की सड़क का निर्माण आज तक नहीं हो पाया है उपरोक्त समस्त कार्य जनहित से जुड़े हुये महत्वपूर्ण कार्य है जिसकी मांग पिछले 7-8 वर्षा से लंबित होने के चलते लोगों को काफी असुविधा एवं परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त समस्त कार्य अति महत्वपूर्ण कार्य है जिसके संदर्भ में मेरे द्वारा कई बार स्थानीय विधायक से तथा खाद्य गोदाम जिला सहकारी केन्द्रिय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान एवं सांसद से तथा जिला अध्यक्ष को कई बारआवेदन दिया गया था लेकिन अभी तक कोई नेता द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया गया उक्त जनहित निर्माण कार्यों को जो गांव आसपास के लोगों के सुविधा के लिए किया जाना है अभी तक अनदेखा किया जा रहा है।

Image

अतः श्रीमान से अनुरोध है कि उपरोक्त समस्त जन हित से जुड़े निर्माण कार्यों को तत्काल स्वीकृति प्रदान किये जाने एवं राशि प्रदान किये जाने की दिशा में सदभावना पूर्वक विचार कर समुचित कार्यवाही किये जाने का कष्ट करेगे ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations