*ग्राम मोहंदी स्थित मेसर्स जया हाउसहोल्ड स्पेशिलिटी केमिकल्स प्राईवेट लिमिटेड में उद्योग के एन्थ्राक्यूनॉन पावडर स्टोरेज सेक्शन में औद्योगिक दुर्घटना व आगजनी पर काबू पाया गया*
त्वरित खबरें - रुची सिंह

राजनांदगांव : ग्राम मोहंदी स्थित मेसर्स जया हाउसहोल्ड स्पेशिलिटी केमिकल्स प्राईवेट लिमिटेड में उद्योग के एन्थ्राक्यूनॉन पावडर स्टोरेज सेक्शन में औद्योगिक दुर्घटना व आगजनी पर काबू पाया गया*

*- जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल की गई सक्रियतापूर्वक कार्रवाई*

*- आगजनी से किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि*

*- आगजनी की घटना की जांच की जा रही*

राजनांदगांव 16 फरवरी 2026। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोहंदी स्थित मेसर्स जया हाउसहोल्ड स्पेशिलिटी केमिकल्स प्राईवेट लिमिटेड में दोपहर 12 बजे उद्योग के एन्थ्राक्यूनॉन पावडर स्टोरेज सेक्शन में औद्योगिक दुर्घटना व आगजनी हुई थी। इस घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह के दिशा-निर्देश पर जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल तत्परतापूर्वक कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई एवं दुर्ग जिले से 8 फायरब्रिगेड गाडिय़ां बुलाई गई और उद्योग में लगी आग पर काबू पाया गया। इस दुर्घटना व आगजनी से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री वैशाली जैन,  एसडीओपी सुश्री मंजूलता बाज, तहसीलदार घुमका, श्री मुकेश ठाकुर, नायब तहसीलदार घुमका श्री रामलखन चौहान, थाना प्रभारी घुमका श्री विजय मिश्रा, टीआई बसंतपुर श्री हेमंत साहू सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की टीम उपस्थित थे।

क्षेत्रीय अधिकारी छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल भिलाई से डॉ. अनीता सावंत एवं कनिष्ठ वैज्ञानिक श्री शिवप्रसाद द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा आगजनी की घटना की जांच की जा रही है। आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चला है। निरीक्षण के दौरान उद्योग प्रतिनिधि व मैनेजर श्री केजी शर्मा उपस्थित रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations