ग्राम आरला में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा कर विधिवत स्थापित :
त्वरित खबरे :

11 अप्रैल 2023

राजनांदगांव। ग्राम आरला में भगवान शिव शंकर भोलेनाथ शिवलिंग का स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिवलिंग की पूजा अर्चना कर कलश शोभा यात्रा निकाली गई। गली भ्रमण करते हुए भजन गाते झूमते नाचते महिलाओ ने एवं युवतियों ने अपने सिर पर कलश लेकर शोभा यात्रा निकाली गई।

भगवान शिव शंकर की शिवलिंग स्थापना के लिए गांव की महिलाओ ने चन्दा इकठा कर किया और शिव शंकर मंदिर निर्माण किया गया जिसमें आज पंडित द्वारा शिवलिग की विधिवत पूजा अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा किया गया।

महिलाओं ने चन्दा इकठा कर शिवलिंग स्थापित किया

कहते है जहां चाह होती है वहा राह भी बनते है ठीक इसी तरह ग्राम आरला के महिलाओं ने कर दिखाया। एक एक रुपए-पैसे जोड़कर महिलाओ ने चन्दा इकठा किया और अपने महाकाल (बाबा) शिव शंकर शम्भु नाथ की शिवलिंग स्थापना किया।

हवन यज्ञ पूजन कर भगवान शिव शंकर की पार्थिव शिवलिंग स्थापित

भगवान शिव शंकर जी की पार्थिव शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा के समय जल स्नान,दूध स्नान, घी स्नान, दही से स्नान, मधु से स्नान करके बेलपत्र,पुष्प, मौली धागा पिरोकर ,वस्त्र धारण कराकर,ऊ नम: शिवाय,ऊ नम:शिवाय का आह्वान कर नारियल,दीप, धूप,नै वेद,कमल गट्टा,मुंगदाल,पीला चांवल, समर्पित कर श्री शिवाय नमस्तुभ्यम मंत्र का उच्चारण कर प्राण प्रतिष्ठा किया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations