छुरिया - ब्लाक गोंड़ समाज छुरिया-डोंगरगढ़ के समाज प्रमुखों ने दिवंगत जननेता अलाली राम यादव को ब्लाक गोंड़ समाज के लिए दिये गये योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगाँव ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष,कृषि उपज मण्डी समिति छुरिया के पूर्व अध्यक्ष,जनपद पंचायत छुरिया के पूर्व सभापति, ग्रामपंचायत लालूटोला के पूर्व सरपंच, सर्व यादव समाज एवं कोसरिया यादव समाज के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके सक्रिय समाज सेवी एवं जननेता अलालीराम यादव का गत दिनों दुखद निधन हो गया जिस पर ब्लाक गोंड़ समाज छुरिया-डोंगरगढ़ के अध्यक्ष दिनेश कोरेटी दिलेर सहित अन्य समाज प्रमुखों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किये है।
ब्लाक गोंड़ समाज छुरिया-डोंगरगढ़ के अध्यक्ष दिनेश कोरेटी दिलेर ने शोक प्रकट करते हुए बताया कि ब्लाक गोंड़ समाज छुरिया-डोंगरगढ़ के मांग पर ग्राम एटमेटा(बूचाटोला) में पहला सामुदायिक भवन निर्माण हेतु राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा के मद से राशि स्वीकृत कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। ग्रामीणों के मांग पर आदिवासी बाहुल्य ग्राम मंगियाटोला(गेरूघाट) हेतु पहला सामुदायिक भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत कराने एवं प्राथमिक शाला भवन मंगियाटोला के मरम्मत कराने हेतु राशि की स्वीकृति कराने के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था। इस तरह से आदिवासी समाज सहित अंचल के सर्व समाज को मूलभूत सुविधा मुहैया कराने में अलाली राम यादव जी सदा सक्रिय भूमिका निभाते थे। स्वर्गीय यादव जी के योगदान को ब्लाक गोंड़ समाज छुरिया-डोंगरगढ़ कभी नहीं भूल सकता। स्वर्गीय यादव जी जनहित के कार्यो के प्रति काफी गंभीर एवं सक्रिय रहते थे। ब्लाक गोंड़ समाज छुरिया-डोंगरगढ़ की ओर से ब्लाक अध्यक्ष दिनेश कोरेटी ने स्वर्गीय यादव जी के अंतिम संस्कार में सामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। गोंड़ समाज के ब्लाक सचिव समन लाल उइके ने कहा कि स्वर्गीय यादव जी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी, संघर्षशील एवं लोकप्रिय जननेता थे। उनके द्वारा सर्व समाज के लिए किये गये जनहित के कार्यों को कभी भुलाया नहीं सकता।
स्वर्गीय यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले गोंड़ समाज प्रमुखों में अध्यक्ष दिनेश कोरेटी दिलेर,उपाध्यक्ष जनाराम काटेंगी, थानसिंह नेताम, बन्नोबाई कोर्राम, टिनेश्वरी सलामें, सचिव समनलाल उइके, सहसचिव चैनलाल कोड़ापे, कोषाध्यक्ष श्यामदास मंडावी, संगठनमंत्री दिलीप कोरेटी, कन्हैया कोले, प्रवक्ता कन्हैया केराम एवं टेकचंद खुशराम, महामंत्री घनश्याम कोर्राम, कर्मचारी प्रभाग के अध्यक्ष महाजन कोमरे, युवा प्रभाग के अध्यक्ष तोमन आचले, महिला प्रभाग के अध्यक्ष अंबिका सलामें,उपाध्यक्ष ललिता सलामें, भुवनेश्वर नेताम, संतराम सलामें, संतलाल उसेण्डी, संजय कड़ियाम, इंदलसाय ध्रुर्वे, रामाधार कोड़ापे, जानतू राम आचले, गिरधारी गोटे, मेघनाथ सलामें, कमलेश हिचामें, भगवानी राम दुग्गा, एवन आचले, असवंत सलामें, शंकर मंडावी,भागवत पुरामें,अशोक सलामें, फूलसिंह तारम आदि सहित ब्लाक गोंड़ समाज छुरिया-डोंगरगढ़ के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण सामिल है।

Facebook Conversations