गेमू कुंजाम बने भाजपा उत्तर मंडल अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष
त्वरित खबरे - दामिनी साहू रिपोर्टिंग

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला और मंडल राजनांदगांव की  कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, संगठन मंत्री पवन कुमार साय,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की अनुशंसा से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह भूआर्य ने शुक्रवार को अपनी टीम घोषित की। जिसमें गेमु  लाल कुंजाम को अनुसूचित  जनजाति मोर्चा का उत्तर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं ।

राजनांदगांव जिले के आदिवासी नेता गेमु लाल कुंजाम जी को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष का बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह भूआर्य ,भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत और उत्तर मंडल अध्यक्ष सुमित सिंह भाटिया जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है ,गेमु लाल कुंजाम जी को उत्तर मंडल अनुसूचित जनजाति मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर राजनांदगांव जिले और प्रदेश के समाज प्रमुखों और महिला पुरुष बच्चों में खुशी व्याप्त है...

गेमु लाल कुंजाम जी ने अपने नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश संगठन, जिला नेतृत्व एवं मंडल पदाधिकारियों के वरिष्ठ नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष के रूप में सेवा करने का अवसर प्रदान किया है।

इस दायित्व का मैं पूरी निष्ठा, समर्पण के साथ निर्वहन करूंगा

इस अवसर पर राजनांदगांव विधायक और लाडले डॉक्टर रमन सिंह जी, सांसद संतोष पांडे जी, महापौर मधुसूदन यादव जी, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह जी, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल आयोग अध्यक्ष नीलू शर्मा जी, कर्मकार मंडल अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा जी, विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल जी, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश पटेल जी, जिला महामंत्री सौरभ कोठारी जी, डिगेश साहू जी,पारस वर्मा जी, सावन वर्मा जी,राजेश श्यामकर जी

YOUR REACTION?

Facebook Conversations