गैंदाटोला बंद कराके भूनेश्वर साहू को दी श्रद्धांजलि :
त्वरित खबरे :

11 अप्रैल 2023

गैंदाटोला। छत्तीसगढ़ बंद के अव्हान पर ग्राम गैंदाटोला में जिला साहू संघ के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ बंद का समर्थन करते हुए व्यापारियों बंधुओं के सहयोग से बंद किया गया । ज्ञात हो कि कल बेमेतरा जिला के बिरनपुर ग्राम में भुनेश्वर साहू को मुस्लिम समुदाय द्वारा तलवार से निर्मम हत्या कर दी गई और पथराव के दौरान पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल है उसकी हम स्वास्थ्य लाभ की कामना करते है और जिसकी हम भरपूर निंदा करते हैं और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की मुआवजा की मांग करते हुए 2 मिनट के मौन धारण करके उन्हें श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित किया।गैंदाटोला बंद कराते मदनलाल साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, भारत लाल साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू संघ गैंदाटोला, धनेश साहू सचिव परिक्षेत्र साहू संघ हरीश टावरी महेश गुप्ता सरवण साहू कुंवर सिंह साहू सुरेश महराज आदि मौजूद रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations