रायगढ़- इसके पहले पीएम मोदी 7 जुलाई को रायपुर पहुंचे थे रायगढ़ में आमसभा को 17 अगस्त को करेंगे संबोधित रायगढ़ प्रदेश में कुछ महीनों के अंदर विधानसभा चुनाव होने वाला है इसको लेकर बड़े नेताओं का सूबे में आना-जाना बड़ा गया है आलम आलम यह है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेढ़ महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं इस बार वे रायगढ़ में आमसभा को 17 अगस्त को संबोधित करेंगे आपको बता दें कि पीएम मोदी 7 जुलाई को रायपुर पहुंचे थे |
छत्तीसगढ़ के भाजपा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडावरिया आज पीएम मोदी की तैयारियों का जायजा लेने रायगढ़ पहुंचे जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति एवं विधानसभा समन्वय समिति की बैठक ली उन्होंने कुंडा तराई सभा स्थल का मुआयना भी किया मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी एनटीपीसी और एसईसीएल के सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आम सभा को संबोधित करेंगे अभी तक पीएम मोदी रायगढ़ प्रवास का मिनट 2 मिनट प्रोग्राम जारी नहीं किया गया है |

Facebook Conversations