दुर्ग। केलाबाड़ी, दुर्ग में सूफी जलालुद्दीन खिज्र रूमी शाह र.अ. का 48वां उर्स पाक 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक बड़ी अकीदत के साथ मनाया जा रहा है।
उर्स के तीसरे दिन दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दरगाह पर चादर शरीफ पेश की और दुर्ग लोकसभा सहित पूरे देश-प्रदेश में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।
इस दौरान उन्होंने उर्स के जेरे सरपरस्त सूफी सफीउद्दीन सादी मियां से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजक समिति द्वारा सांसद विजय बघेल का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में सूफी कमालुद्दीन जामी, सूफी इकरामुद्दीन आरिफ, सूफी मोईन हक सहित सैकड़ों अकीदतमंद उपस्थित रहे।

Facebook Conversations