छत्तीसगढ़ में रात के तापमान में गिरावट, बढ़ने लगी ठंड: अंबिकापुर सबसे ठंडा, गर्म कपड़ों की दुकानों में उमड़ी भीड़
त्वरित खबरें :भूमिका रिपोर्टिंग

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है, जबकि रात होते ही ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश के कई इलाकों में सुबह और देर रात ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।

अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर बना हुआ है। तापमान में गिरावट के साथ ही लोगों ने सर्दियों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजारों में स्वेटर, जैकेट, मफलर और गर्म कपड़ों की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है।

मौसम के मौजूदा रुख के अनुसार, अगले 5 दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में दिन और रात के तापमान के बीच अंतर बना रह सकता है। दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड का दौर जारी रहने की संभावना है।

मौसम में बदलाव को देखते हुए सुबह और रात के समय बाहर निकलने वाले लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations