दुर्ग: समोदा गोदाम में 98 हजार की चोरी, विरोध करने पर मालिक पर पाइप से हमला, 6 आरोपी और कबाड़ी गिरफ्तार
दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र के चौकी जेवरा सिरसा इलाके में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी भी पकड़ा गया है, वहीं 3 नाबालिगों की भूमिका भी सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक प्रार्थी विमल कुमार ताम्रकार (52) निवासी तमेर पारा, दुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम समोदा नदी रोड स्थित उनके खेत के गोदाम में सिविल ठेकेदारी का सामान रखा था। 28 सितंबर की रात 11:38 बजे मोबाइल पर संदिग्ध गतिविधि दिखने पर वे गोदाम पहुंचे। रात करीब 12:25 बजे कुछ लोग सामान चोरी कर ले जा रहे थे। रोकने पर एक आरोपी ने लोहे के पाइप से उनके बाएं पैर में चोट पहुंचा दी और आरोपी फरार हो गए।
रिपोर्ट पर चौकी जेवरा सिरसा में अपराध क्रमांक 853/2026 धारा 307, 331(4), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी *लोकेश चन्द्राकर* और *भगवंत देशमुख* को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपी -
1. लोकेश चन्द्राकर (18 वर्ष) - समोदा
2. भगवंत देशमुख (22 वर्ष) - समोदा
3. ताकेश देशमुख (26 वर्ष) - समोदा
4. योगेश निषाद उर्फ बाऊ (20 वर्ष) - समोदा
5. पिलेश्वर उर्फ प्रवीण देशमुख (18 वर्ष) - समोदा
6. अनुप मिश्रा उर्फ राजू (43 वर्ष) - सिरसाखुर्द (कबाड़ी)
पुलिस ने आरोपियों और कबाड़ी के पास से चोरी का सामान बरामद किया। सभी 6 आरोपियों को 30 सितंबर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जबकि 3 विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। दो आरोपी वासु निषाद और गिरवर यादव अभी फरार हैं।

Facebook Conversations