दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा कार्य पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम भानपुरी में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना था। इस दौरान आंगनवाड़ी के छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया।
गांव की महिलाओं द्वारा छत्तीसगढ़ी पकवान बनाए गए, जिसकी सराहना अतिथियों ने की। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत दुर्ग के सभापति लोमश चंद्राकर रहे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भानपुरी की सरपंच उमेंदी ठाकुर, पंचायत जनप्रतिनिधि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, परियोजना अधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

Facebook Conversations