दुर्ग जिले में दीपावली के दौरान पटाखा दुकानों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दुकानों के बीच पर्याप्त खाली जगह रखना अनिवार्य होगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में आग पर काबू पाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में परेशानी न हो।
निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक पटाखा दुकान में रेत और पानी से भरी बाल्टियां रखना जरूरी होगा। इसके साथ ही अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) की व्यवस्था भी अनिवार्य रहेगी। सुरक्षा की निगरानी के लिए दुकानों और आसपास के क्षेत्र में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए गार्ड भी तैनात करने होंगे।
प्रशासन का उद्देश्य पटाखा दुकानों में आगजनी और अन्य दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है। इन नियमों का पालन कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दीपावली के दौरान आम लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

Facebook Conversations