दुर्ग में बस ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पति-पत्नी दोनों की मौत; दशगात्र से लौट रहे थे
त्वरित खबरें : पायल रिपोर्टिंग

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे पति-पत्नी को तेज रफ्तार बस ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी की रायपुर में मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, दंपती दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पति की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों और बस चालक की भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations